बलौदा : जंगल से लगे खेत में मिला 160 लीटर महुआ शराब और शराब ... - CG Sandesh

बलौदा : जंगल से लगे खेत में मिला 160 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण

बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम पलसापाली में जंगल से लगे खेत में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 160 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण ड्रम, बर्तन व बाल्टी जब्त किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत 33,000 रुपये आंकी गई है. वहीँ पुलिस वाहन को देखकर दो संदेही मौके से जंगल की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पलसापाली के जंगल के पास एक खेत में दो व्यक्ति अवैध महुआ शराब बनाकर बेचने की नीयत से रखे हुए हैं, सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ पुलिस के वाहन को देखते ही खेत में मौजूद दो व्यक्ति मौके से भागने लगे. पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, लेकिन वे शाम के अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल में गायब हो गए.

फरार आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहाँ मौके की तलाशी लेने पर दो सफेद प्लास्टिक बोरी और एक जूट बोरी में कुल 32 पारदर्शी प्लास्टिक झिल्लियों प्रत्येक 5 लीटर में भरी हुई 160 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत ₹32,000 बरामद हुई. इसके अलावा मौके से 2 नीले प्लास्टिक ड्रम, 2 बड़े एल्युमिनियम के बर्तन गंजी और 1 प्लास्टिक बाल्टी कीमत ₹1,000 जब्त कर सीलबंद किया.

घटनास्थल के आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ करने पर फरार आरोपियों की पहचान संजय जोल्हे और वशिष्ठ उर्फ धर्मेंद्र खुंटे दोनों निवासी पलसापाली, थाना बलौदा के रूप में हुई.

दोनों संदेही आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें