बलौदा : महिला की गुमशुदगी पर मामला दर्ज - CG Sandesh

बलौदा : महिला की गुमशुदगी पर मामला दर्ज

थाना बलौदा से एक 24 वर्षीय विवाहिता के बीते 10 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। जिसका परिजनों द्वारा आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदा निवासी ललित रौतिया 31 वर्ष की पत्नी सत्यभामा रौतिया 24 वर्ष बीते 8 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12:00 बजे घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं निकल गई थीं। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी.

गुमशुदा महिला का कोई सुराग न मिलने और उसकी सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने BNS 2023 की धारा 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें