पटेवा : कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर पुलिस ने दर्ज क... - CG Sandesh

पटेवा : कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक पर पुलिस ने दर्ज की FIR

महासमुंद के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बावनकेरा स्थित मुंगईमाता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आगे चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोषराम नायक निवासी भाटागांव, रायपुर,  जो एक्सेल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रायपुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, अपने साथी निरंजन निषाद और रजत मिहानी के साथ रविवार 20 सितंबर 2026 को कार क्रमांक OD 14 Q 5354 में सवार होकर रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहा था.

इसी दौरान सुबह लगभग 08:30 बजे जैसे ही उनकी कार एनएच-53 रोड पर ग्राम बावनकेरा स्थित मुंगईमाता मंदिर के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 07 CG 9980 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और क्षतिग्रस्त हो गया. कार में सवार तोषराम नायक और उनके साथी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए और किसी को चोट या खरोंच नहीं आई.

घटना के बाद पीड़ित तोषराम नायक ने थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी ट्रक क्रमांक CG 07 CG 9980 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 281-BNS का अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें