महासमुंद में 28 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, कार में आग लगाकर... - CG Sandesh

महासमुंद में 28 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, कार में आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

महासमुंद : ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 किलो 465 ग्राम गांजा बरामद किया है। बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वेगनआर कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

पुलिस के मुताबिक, कार रुकने के बाद आरोपियों ने गांजे को अगली सीट के नीचे छिपाकर उसमें आग लगाने की कोशिश की, ताकि सबूत नष्ट किए जा सकें। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और गांजा बरामद कर लिया।

मामले में पुलिस ने मुलायम सिंह परिहार और सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया है, जबकि शिवा सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गांजा, कार और दो मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 53 हजार 250 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को ओडिशा से शहडोल ले जा रहे थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें