CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के... - CG Sandesh

CM साय के ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन, राज्यपाल से मुलाकात के बाद लौटेंगे रायपुर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय ओडिशा दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद उनका ओडिशा दौरा समाप्त हो जाएगा।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर वापस पहुंचेंगे। राज्यपाल से मुलाकात को उनके ओडिशा प्रवास के अंतिम कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

पहले दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन

ओडिशा दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया।मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनकी विभिन्न महत्वपूर्ण मुलाकातों के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी शामिल रहे।राज्यपाल से आज होने वाली मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें