महासमुंद : मेरे मोहल्ले में बार-बार क्यों आते हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : मेरे मोहल्ले में बार-बार क्यों आते हो कहकर मारपीट

महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तम पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक के साथ अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नयापारा पाटकर गली, वार्ड नंबर 04 महासमुंद निवासी शिवा भूते उम्र 19 वर्ष रविवार, 20 सितंबर 2026 की रात लगभग 08:30 बजे अपने दोस्त खुशी औसर के साथ बाइक में पेट्रोल डलाने उत्तम पेट्रोल पंप गए थे. उसी दौरान बॉबी टंडन नामक युवक ने शिवा को फोन कर उसकी लोकेशन पूछी. शिवा द्वारा उत्तम पेट्रोल पंप के पास होने की बात बताने पर बॉबी टंडन भी वहां पहुंच गया.

इसके बाद आरोपी बॉबी टंडन, पीड़ित शिवा भूते को पेट्रोल पंप के पीछे ले गया और "तू मेरे मोहल्ले में बार-बार क्यों आता है" कहते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से थप्पड़ मारते हुए शिवा के दोनों गालों पर चोट पहुंचाई. मारपीट के दौरान आरोपी ने घमंड धमकी दी कि "मेरा पुलिस थाने आना-जाना लगा रहता है, मैं किसी से नहीं डरता, तुझे जो करना है कर ले, आज तुझे जान से मार दूंगा."

घटना के समय मौके पर मौजूद खुशी औसर के बीच-बचाव करने पर पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बॉबी टंडन के खिलाफ BNS की धारा 115(2), धारा 296 और धारा 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें