पिथौरा : क्यों हंस रहे हो कहकर मारपीट, दांत से जांघ और पेट प... - CG Sandesh

पिथौरा : क्यों हंस रहे हो कहकर मारपीट, दांत से जांघ और पेट पर काटा

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में किराना दुकान के पास खड़े एक मजदूर से "क्यों हंस रहे हो" कहकर अकारण विवाद करने, अश्लील गालियां देकर दांत से काटने और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलीडीह निवासी फिरतराम सिन्हा उम्र 46 वर्ष, ने बताया कि शनिवार, 19 सितंबर 2026 की शाम लगभग 07:00 बजे वह गांव के ही मुकेश सेन की किराना दुकान के पास खड़ा था. उसी समय गांव का ही लक्ष्मीनारायण साहू वहां पहुंचा और जबरदस्ती "तू क्यों हंस रहे हो" कहते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा.

विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए फिरतराम पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान उग्र होकर आरोपी ने फिरतराम के बाएं जांघ और पेट पर अपने दांतों से काट लिया, जिससे पीड़ित के दाहिने गाल, बाएं जांघ और पेट में गंभीर चोटें आईं.

पति को पिटता देख जब पत्नी सुखबती सिन्हा बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी लक्ष्मीनारायण ने उन्हें भी अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की.

घटना के समय मौके पर मौजूद गांव के लेखराम ठाकुर और भूपेंद्र सेन ने बीच-बचाव कर दोनों पीड़ितों की जान बचाई, घटना के बाद पीड़ित फिरतराम सिन्हा ने थाने पहुंचकर आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू के खिलाफ BNS की धारा 296, धारा 115(2), धारा 118(1) और धारा 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें