सिंघोड़ा : भुवनेश्वर से रायपुर गांजा खपाने की फिराक में था त... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : भुवनेश्वर से रायपुर गांजा खपाने की फिराक में था तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर स्थित मुरमुरी चौक के पास घेराबंदी कर 10.360 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर 2026 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरमुरी चौक पर एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर भुवनेश्वर (ओडिशा) से रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मुरमुरी चौक पर घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया.

पूछताछ करने पर संदेही ने अपना नाम प्रभात कुमार विशोई पिता पानु विशोई, उम्र 42 वर्ष, निवासी जालेश्वर कॉलोनी, पाईका नगर, थाना खंडगिरी, जिला खुर्दा, ओडिशा बताया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भुवनेश्वर से गांजा खरीदकर रायपुर में बिक्री के लिए ले जा रहा था. तलाशी लेने पर उसके काले रंग के बैग से खाकी टेप से टेपिंग किए हुए 4 अलग-अलग पैकेट बरामद हुए.

वजन कराने पर चारों पैकेट में कुल 10.360 किलोग्राम गांजा कीमत ₹5,18,000 पाया गया. इसके अलावा आरोपी के पास से एक ओप्पो स्मार्टफोन कीमत ₹5,000 भी जब्त किया गया.

मामले में आरोपी प्रभात कुमार विशोई को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें