महासमुंद : आधार केन्द्र संचालन के लिए आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन हेतु 23 सितंबर को मूल दस्तावेज सत्यापन
जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार इन हाउस मॉडल (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले की 14 ग्राम पंचायतों में आधार केन्द्रों के संचालन हेतु 14 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है। चयन प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
पात्र अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 23 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कार्यालय महासमुंद के कक्ष क्रमांक 22, सी.जी. स्वान कक्ष में किया जाएगा। सूची में उल्लेखित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों को सत्यापन के दौरान अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक दस्तावेज की एक स्वप्रमाणित स्वच्छ छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। पात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल तथा महासमुंद जिले की अधिकृत वेबसाइट https://mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है।