महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान : बंधवा तालाब में स्वच्छता अभि... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान : बंधवा तालाब में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए लोगों से भागीदारी की अपील

सभी नगरीय निकायों में सेवा मेरा योगदान के तहत चलेगा अभियान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 23 सितम्बर को जिला मुख्यालय महासमुंद वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में सुबह 7.30 बजे विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की साफ-सफाई की जाएगी एवं वृक्षारोपण भी किया जाएगा। 

इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का अपव्यय रोकने तथा उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता के लिए अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें