IGKV में होगा छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क... - CG Sandesh

IGKV में होगा छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में अट्ठाईस से तीस सितंबर तक छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कॉन्क्लेव में प्रदेशभर से एक हजार से अधिक नवोन्मेषी युवा उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है। कॉन्क्लेव का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। 

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के इच्छुक युवा छात्र और उद्यमी पच्चीस सितम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें