छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्री... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्य पृष्ठभूमि में आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में फीचर, नॉन-फीचर और लेखन श्रेणियों में वर्ष 2024 की सिनेमाई उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया। इस समारोह में कुल बानवे पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रामनामी समुदाय के लोगों के तन पर अंकित ‘राम’ केवल अक्षर नहीं है, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही अटूट आस्था, साधना और समर्पण की पहचान है। राम के नाम को समर्पित इस समुदाय की जीवनशैली और सांस्कृतिक परंपराओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ के माध्यम से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रेरणादायी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें