छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूरी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूरी

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी लगभग पूरी हो गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाईस सितंबर तक अड़तालीस लाख चवालीस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का निन्यानवे प्रतिशत है।

वहीं, किसानों को अब तक तेरह लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक और लगभग साढ़े चार लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ सीजन में किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आठ हजार एक सौ पच्चीस करोड़ इंक्यावन लाख रुपये का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें