बसना और बागबाहरा में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक क... - CG Sandesh

बसना और बागबाहरा में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 20 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के तहत 20 सितंबर को विकासखंड बसना में स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक के विभिन्न प्रसंगों के जरिए समाज और राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना तथा जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने विषय को सहज और रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हुए लोगों को समाजहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में 21 सितम्बर को विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा रेलवे स्टेशन चैक, बागबाहरा में महतारी वंदन योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से योजना के उद्देश्य, महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा पात्र महिलाओं को मिलने वाले लाभ की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। अभिनय और संवादों के माध्यम से योजना से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में आमजन तक पहुंचाया गया, जिससे लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।

इसी तरह 22 सितम्बर को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का संवाद और अभिनय के माध्यम से सेवा और एवं जनकल्याण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रभावी प्रस्तुति, संवाद और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में जागरूक नागरिकों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें