महासमुंद : 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला
महासमुंद में एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने BNS की धारा 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की 17 सितंबर 2026 की शाम लगभग 04:00 बजे घर पर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई, युवती के घर न लौटने पर स्वजनों ने आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की. लगातार 5 दिनों तक हर संभावित स्थान पर तलाश करने के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें