महासमुंद : 27 वर्षीय विवाहिता घर से लापता
महासमुंद से एक 27 वर्षीय विवाहिता के घर से लापता होने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालदाढ़ी पारा वार्ड नं. 13, कुमुद क्षत्री सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 04:00 बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई. महिला के घर न मिलने पर उसके स्वजनों ने आसपास के इलाकों, परिचितों और दूर-दराज के रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन की. लगातार तलाश करने के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो महासमुंद थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
अन्य सम्बंधित खबरें