महासमुंद : एमबीबीएस के छात्रा की सोने की अंगूठी चोरी
महासमुंद के त्रिमुर्ति कॉलोनी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से एमबीबीएस की छात्रा की सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने कमरे की सफाई करने वाली महिला पर चोरी का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केलोविहार कॉलोनी रायगढ़ निवासी श्रेया सिंह नालेजमुक गर्ल्स हॉस्टल, त्रिमुर्ति कॉलोनी, महासमुंद में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं. जिसकी रविवार, 20 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:20 बजे कमरे से सोने की अंगूठी अचानक गायब हो गई.
अंगूठी न मिलने पर छात्रा को कमरे में सफाई करने आई महिला रूकसार बेगम पर संदेह हुआ. छात्रा ने जब उससे पूछताछ की, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में सफाईकर्मी रूकसार बेगम की कुछ असामान्य और संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं, जिससे चोरी का संदेह गहरा गया.
घटना के बाद छात्रा श्रेया सिंह और हॉस्टल संचालक विंसेंट एंटोनी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 305(a)-BNS की शिकायत दर्ज कराई है.