महासमुंद : अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने शीतली नाला के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में भरी 25 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 22 सितंबर 2026 की दोपहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महासमुंद से खल्लारी जाने वाले मार्ग पर स्थित शीतली नाला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए खड़ा है.
सूचना पर पुलिस ने शीतली नाला के पास पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहित कुमार यदु पिता स्व. जगमोहन लाल यदु, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 18 गुडरूपारा, महासमुंद बताया.
जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से 25 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 ML, कुल 4,500 ML, अनुमानित कीमत ₹2,000 बरामद हुई.
वहीँ मामले में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(A) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया.