सांकरा : 6 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा : 6 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने ग्राम भगतदेवरी में आरोपी के घर के सामने दबिश देकर 6 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और शराब बिक्री की नकद राशि बरामद की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम सांकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बेच रहा है.

मौके पर एक व्यक्ति प्लास्टिक झोला लेकर शराब बेचते मिला, पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज तांडी पिता दसरथ तांडी, उम्र 48 वर्ष, निवासी भगतदेवरी, थाना सांकरा बताया.

मामले में पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद सफेद रंग के प्लास्टिक झोले की तलाशी ली, जिसमें हरे रंग की 3 प्लास्टिक बोतलों प्रत्येक में 2-2 लीटर से कुल 6 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत ₹1,200 और बिक्री की नकद राशि ₹400 कुल मशरूका ₹1,600 पाई गई.

मामले में आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का पाए जाने पर आरोपी सूरज तांडी को गिरफ्तार कर लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें