पिथौरा के जंगल प्लांट (लक्ष्मीपुर) में 11वें राष्ट्रीय आयुर्... - CG Sandesh

पिथौरा के जंगल प्लांट (लक्ष्मीपुर) में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

365 लोगों ने लिया आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, 170 लोगों की बीपी, शुगर एवं Hb जांच

पिथौरा, 23 सितंबर 2026। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एकल अभियान एवं आयुष विभाग, विकासखंड पिथौरा, जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम जंगल प्लांट (लक्ष्मीपुर) में नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे रहीं। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री पुरुषोत्तम घृतलहरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री जयंतीभाई अग्रवाल, श्री स्वप्निल तिवारी, ग्राम सरपंच श्री रेवती भौई, ग्राम प्रमुख श्री रामचरण पटेल एवं डॉ. संजय गोयल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिविर का आयोजन प्रभारी जिला आयुष अधिकारी, महासमुंद डॉ. यशवंत चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. खगेश साहू, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय रायतुम रहे।

शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा 365 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श किया गया। वहीं 170 लोगों की रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन (Hb) की जांच की गई। साथ ही नेत्र जांच, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परामर्श तथा औषधीय आयुष काढ़े का नि:शुल्क वितरण किया गया।

शिविर में डॉ. देवलता निषाद, डॉ. नंदिनी मिरी, डॉ. योगेश्वर मनहर एवं डॉ. स्मृति तिर्की ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। श्री नरेश कुमार ध्रुव फार्मासिस्ट, श्री राधेश्याम ठाकुर फार्मासिस्ट, श्री प्रीतम दीवान फार्मासिस्ट, श्री अशोक कुमार साहू औषधालय सेवक, श्री शिव कुमार पटेल एवं श्री खुशी कुमार ने शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम में श्री डिग्री लाल भुई, आरएमए पिथौरा, श्री खिरसागर पटेल आरएचओ, श्री तोषकुमार सिदार लैब टेक्नीशियन, श्री हरकेश कुमार सिन्हा नेत्र सहायक अधिकारी तथा श्री ललेश साहू उपस्थित रहे और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

योग प्रशिक्षण रहा विशेष आकर्षण

शिविर में योग प्रशिक्षक श्री भगवान दास यादव ने बुजुर्गों, बच्चों एवं मध्यम आयु वर्ग के लोगों को विभिन्न योगासन एवं योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नियमित योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एकल अभियान की ओर से अंचल गतिविधि प्रमुख श्री सालिक राम साहू जी , श्री धर्मेंद्र प्रधान, श्री कन्हैया साहू, श्री उमेद्र यादव, श्री रमेश्वर यादव, श्री रूपेश यादव, आचार्य स्वाति भोई एवं श्रीमती राखी राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक जीवनशैली, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने नि:शुल्क चिकित्सा, जांच, योग प्रशिक्षण एवं आयुष काढ़ा वितरण जैसी सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें