महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का सफल समापन एवं पुरस्कार वितरण
महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में 16 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं का आज भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण, कविता लेखन, अनुच्छेद एवं अनुवाद, भाषण तथा निबंध लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, लेखन क्षमता एवं वक्तृत्व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में नारा लेखन में कक्षा 2 की सौम्या देवांगन ने प्रथम स्थान, चित्रकला में कक्षा 5 के मेहुल साहू ने प्रथम स्थान, कविता लेखन में कक्षा 7 के आदर्श भोई ने प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 9 की पूजा लिंहारे ने प्रथम स्थान, निबंध लेखन में कक्षा 12 कॉमर्स की खुशी पांडे ने प्रथम स्थान तथा अनुच्छेद एवं अनुवाद प्रतियोगिता में कक्षा 8 की रैहिया सेलवाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया गया।
विद्यालय के उप-सांस्कृतिक प्रभारी ने बताया कि हिंदी पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति, लेखन कौशल, भाषण क्षमता