"कभी-कभी, एक गलतफहमी सब कुछ बदल सकती है": डॉ. देव और डॉ. सृष्टि के रिश्ते पर बोले इक़बाल खान, यादें, सोनी सब
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का शो यादें लगातार भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और अप्रत्याशित मोड़ों को सामने लाता है। डॉ. देव (इक़बाल ख़ान) और डॉ. सृष्टि (गुलकी जोशी) खुद को किलारी में एक कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए पाते हैं। आगामी एपिसोड्स में किलारी के गणेश उत्सव दोनों को करीब लाते हैं, लेकिन ध्रुव से जुड़ी एक अप्रत्याशित घटना उनके बीच सब कुछ बदल देती है।
गणेश आरती के दौरान, जिया (सहज राजपूत) को एक लड़का चिढ़ाता है, जिससे ध्रुव उस पर पत्थर फेंक देता है, जिसे डॉ. देव प्रोत्साहित नहीं करते। डॉ. सृष्टि गहराई से आहत होती हैं, क्योंकि डॉ. देव ने ध्रुव का साथ नहीं दिया। वहीं डॉ. देव समझाते हैं कि उनकी चिंता ध्रुव को हिंसा से बचाने और उस रास्ते से दूर रखने की है, जिस पर उन्हें डर है कि उसके पिता कभी चले होंगे। लेकिन, डॉ. सृष्टि उनकी चिंता को गलत समझती हैं और महसूस करती हैं कि डॉ. देव ध्रुव को अलग तरह से देखते हैं, क्योंकि वह गोद लिया हुआ है। यह गलतफहमी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल जाती है, जिससे सृष्टि आहत होकर ध्रुव के साथ किलारी छोड़ने का निर्णय लेती है।
आगामी ट्रैक के बारे में बोलते हुए, इक़बाल ख़ान ने साझा किया, “यह ट्रैक डॉ. देव और डॉ. सृष्टि के रिश्ते का बेहद भावनात्मक पहलू सामने लाता है। जैसे ही उनके बीच चीज़ें बेहतर होने लगती हैं, एक और गलतफहमी पैदा हो जाती है। दोनों एक ही स्थिति को अलग-अलग नज़रिए से देखते हैं। दोनों माता-पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी सही को समझने के उनके तरीके बहुत अलग हो सकते हैं। डॉ. देव की चिंता ध्रुव को बचाने की है, लेकिन दुर्भाग्य से उनके शब्द सृष्टि को उस तरह आहत करते हैं, जैसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। कभी-कभी एक गलतफहमी सब कुछ बदल सकती है और यह गलतफहमी उनके परिवार को तोड़ सकती है।”
देखना न भूलें यादें हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर।