स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला रासेयो राज्य स्तरीय पुरस्... - CG Sandesh

स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू को मिला रासेयो राज्य स्तरीय पुरस्कार

रासेयो राज्य स्तरीय पुरस्कार में महासमुन्द जिले से स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू पुरस्कृत

24 सितंबर राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं रासेयो राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया गया । इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय जी माननीय मुख्यमंत्री छग शासन, अध्यक्षता श्री टंकराम वर्मा जी माननीय मंत्री छग शासन उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विभाग, सारस्वत अतिथि माननीय अविनाश चंपावत जी सचिव, उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय रायपुर, माननीय रीता यादव जी आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग - संचालनालय रायपुर, डॉ अशोक कुमार श्रोती जी उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल म.प्र.- छ.ग., डॉ नीता बाजपेयी जी राज्य एन एस एस अधिकारी एवं पदेन उपसचिव उच्च शिक्षा विभाग छग शासन मंचस्थ रहे। 

रासेयो स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राज्य के विभिन्न स्तर में रासेयो के सक्रिय भागीदारी हेतु सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक को पुरस्कृत किया जाता है जिसमें से सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार दिनेश कुमार साहू को मंचस्थ अतिथियों के हाथों 15 हजार रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र स्वयंसेवक को प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करना महासमुंद जिले के लिए गर्व की बात है ।

स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद छग के एम ए राजनीति विज्ञान का नियमित छात्र है । इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती करुणा दुबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रासेयो के माध्यम से आप समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते है और इसके लिए राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करना आपके प्रतिभा को बताता की आपने पूरी निष्ठा से अपना कार्य किया है यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है स्वयंसेवक को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं । 

डॉ मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद ने कहा कि इस राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में महासमुंद जिले से श्रेष्ठ स्वयंसेवक का राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त होना अत्यंत ही गौरव पूर्ण क्षण है । डॉ. एलएस गजपाल कार्यक्रम समन्वयक रासेयो पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर ने स्वयंसेवक के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रासेयो अजय कुमार राजा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक स्मरणीय पल बन जाता है जब हमारे कार्यों के लिए हमें राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त होता है यह पुरस्कर रासेयो में सक्रिय भागीदारी से हर गतिविधियों को करने से मिलता है । 

स्वयंसेवक दिनेश कुमार साहू ने बताया कि वह विगत 6 वर्षों से रासेयो स्वयंसेवक के रूप में महाविद्यालय में रासेयो के विभिन्न गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण संरक्षण व संवर्धन, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरुकता अभियान, बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व पौष्टिक आहार, वैश्विक महामारी कोविड C 19 से सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जागरूकता अभियान, कोविड 19 टीकाकरण, रोको अउ टोको, माय भारत के विभिन्न कार्यक्रम, शासन के जनहित योजनाओं पर ग्राम स्तर पर कार्यक्रम, विभिन्न राष्ट्रीय दिवसों कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, जन जागरूकता रैली, के माध्यम से रासेयो में सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया एवं नेतृत्व किया । साथ ही वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड भारत मंडपम दिल्ली में सम्मानित एवं जिला स्तरीय सम्मान ।

इस उपलब्धि पर माननीय सांसद महोदया रूपकुमारी चौधारी जी महासमुंद लोकसभा क्षेत्र , माननीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिल कांत साहू , माननीय कलेक्टर जिला महासमुंद विनय कुमार लंगेह जी, श्री मनोज धृतलहरे जिला खेल अधिकारी महासमुंद, सुश्री वसुंधरा साहू माय भारत युवा अधिकारी महासमुंद,

महाविद्यालय वरिष्ठ प्राध्यापकम डॉ रीता पांडेय, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ. आर के अग्रवाल, डॉ. ईपी चेलक, मनीराम धीवर, डॉ दुर्गावती भारतीय, अजय कुमार राजा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरुष इकाई, राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई, आशुतोष पूरी गोस्वामी कार्य्रकम अधिकारी पुरुष इकाई, अजय देवांगन, दिलीप कुमार बढ़ाई, दिलीप लहरे, प्रदीप कन्हेर, मुकेश साहू, डॉ जीवन लाल चंद्राकर, डॉ कलम रेखा, सौरभ साहू सहित रासेयो वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, दुर्गेश पटेल, गजेंद्र पटेल, रोहित ढीमर, सूरज प्रकाश वर्मा, गोपी सिन्हा, प्रियांशु तिवारी, भूपेश साहू, मनोज देवांगन सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं रासेयो स्वयंसेवकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें