150 वर्ष पूर्ण होने राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन किया गया
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान,नई दिल्ली सरस्वती ग्राम गंगा उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा प्रकल्प में नमामि भारतम के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर गायन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक शर्मा जी, सहायक यंत्री, सी. एस. पी. डी. सी. एल,
कोमाखान मुख्य वक्ता आदित्य कुमार साहू जी, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महासमुन्द, अध्यक्षता श्री नंदकुमार चंद्राकर जी व्यवस्थापक स.ग्रा. गंगा उच़्च. माध्य. विद्या. कसेकेरा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ऊं, सरस्वती मां के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया। तत्पश्चात ठीक 11 बजे राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामुहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने अपने उद्बबोंधन में कहा कि वंदेमातरम का सामुहिक गायन का मुख्य उद्देश्य केवल गायन तक सीमित न होकर देश की युवा पीढ़ी को इस राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक यात्रा राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी विरासत से जोड़ना है।
मुख्य वक्ता ने भी कहा कि छंद और स्वरूप इस मूलगीत में कुल छः पद है, ऐतिहासिक रूप से इसके शुरूवाती दो पदों को राष्ट्रगीत के रूप में अधिकारिक मान्यता दी गई है। जो भारत की प्राकृतिक सुंदरता और सुजलाम सुफलाम स्वरुप का वर्णन करते हैं।
इस कार्यक्रम का रुपरेखा संस्था प्रमुख श्री वीरेंद्र कुमार साहू जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ, साथ ही छात्रावास अधीक्षक श्री दिनेश कुमार साहू जी ने वंदेमातरम के विषय में अपनी बात रखकर विस्तृत जानकारी दी गई।मंच संचालन श्री रूपेंद्र कुमार साहू जी द्वारा किया गया।
वर्षा बाधित होने पर भी पालक ,छात्र छात्राएं आचार्य आचार्या बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपना सहभागिता सुनिश्चित किए। इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त संस्था के वरिष्ठ आचार्य श्री हेमलाल यादव द्वारा किया गया।श्री मीना लाल चक्रधारी द्वारा विडियोग्राफी, फोटोग्राफी,बेनर व पोस्टर तकनीकी रूप से किया गया। अंततः शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।