बसना : चनाट से अवैध शराब जप्त
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम चनाट से अवैध शराब जप्त किया है.
23 सितम्बर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम चनाट के निलाम्बर चौहान अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिकी हेतु छुपाकर रखा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ग्राम चनाट में आरोपी को अपने घर बाड़ी मे अवैध शराब बिकी करने हेतु रखा मिला.
जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम निलाम्बर चौहान पिता स्व० साधुराम चौहान उम्र 33 वर्ष, निवासी चनाट चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से 02 सफेद रंग के प्लास्टिक बाटल 01-01 लीटर क्षमता वाली जिसमे करीबन 02.00 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब कुल 2000 एम एल जुमला किमती 400 रूपये रखे मिला.
मामले में अपराध घारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें