महासमुंद : तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से स्कूटी सवार... - CG Sandesh

महासमुंद : तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

महासमुंद शहर के बीटीआई गार्डन के पास एक तेज रफ्तार कार मारुति स्विफ्ट डिजायर के चालक ने स्कूटी सवार मेडिकल स्टोर संचालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोखा थाना कोमाखान निवासी गुलशन कुमार चंद्राकर हाल में महासमुंद बीटीआई गार्डन स्थित अपने चाचा घनश्याम चंद्राकर के घर पर रहकर उनके मेडिकल स्टोर श्री जय शंकर मेडिकल स्टोर्स, महामाया मंदिर नीलकंठ चौक में काम करता है. जो सोमवार, 21 सितंबर 2026 की दोपहर लगभग 03:00 बजे घनश्याम चंद्राकर अपनी बजाज चेतक स्कूटी क्रमांक CG 04 RB 7569 से खाना खाने के लिए घर जा रहे थे.

जैसे ही वे बीटीआई गार्डन के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 FZ 3986 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में सड़क पर गिरने से घनश्याम चंद्राकर के सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं.

मौके पर मौजूद दिलीप चंद्राकर और हरीश चंद्राकर ने घटना को देखा. इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र साहू अपनी कार से घायल को तत्काल आदित्य अस्पताल महासमुंद ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर के ग्लोबल स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 FZ 3986 के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 और धारा 125(a) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें