कोमाखान : ओड़िशा के कंधमाल से रायपुर ले जाया जा रहा था ₹40.2... - CG Sandesh

कोमाखान : ओड़िशा के कंधमाल से रायपुर ले जाया जा रहा था ₹40.2 लाख का गांजा, मामला दर्ज

कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर नाकेबंदी कर टोयोटा एटीओस कार की डिक्की से 80.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. मामले में कार सवार ओड़िशा निवासी एक महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजे और वाहन की कुल कीमत ₹48,40,000 आंकी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 23 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा की ओर से एक सफेद रंग की टोयोटा एटीओस कार क्रमांक DL 2C AX 0153 में सवार एक पुरुष और महिला अवैध रूप से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं.

सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की, जहाँ कुछ ही देर में खरियार रोड ओड़िशा की ओर से बताई गई कार पहुंची, जिसे इशारा देकर रोका गया. पूछताछ में चालक ने अपना नाम अभिजीत डिगाल उम्र 23 वर्ष, निवासी कंधमाल, ओड़िशा और बगल में बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान उम्र 26 वर्ष, निवासी कंधमाल, ओड़िशा बताया.

पुलिस द्वारा कार की डिक्की की तलाशी ली गई, जहाँ 4 सफेद प्लास्टिक की बोरियों में भरा कुल 80.400 किलोग्राम अवैध गांजा अनुमानित कीमत ₹40,20,000 बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की यह खेप ओड़िशा के कंधमाल से रायपुर ले जाना स्वीकार किया.

48 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त

80.400 किलो गांजा (कीमत ₹40,20,000), टोयोटा एटीओस कार (कीमत ₹8,00,000), 2 टच स्क्रीन स्मार्टफोन (कीमत ₹20,000) कार का मूल आरसी कार्ड (वाहन स्वामी: भावना साहू, निवासी नई दिल्ली) कुल ₹48,40,000 की सामग्री विधिवत जब्त की.

मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें