गणेश विसर्जन झांकी से पहले रायपुर निगम अलर्ट, रास्ते में मिल... - CG Sandesh

गणेश विसर्जन झांकी से पहले रायपुर निगम अलर्ट, रास्ते में मिले 15 जर्जर मकानों पर नोटिस चस्पा

 रायपुर : 28 सितंबर को होने वाली गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी को लेकर नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। महापौर मीनल चौबे ने झांकी के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान फूलचौक से सदर बाजार के बीच स्थित जर्जर घोषित 15 मकानों का भी जायजा लिया गया।महापौर ने अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इन भवनों का निरीक्षण किया। जांच के बाद संबंधित मकान मालिकों के नाम से नोटिस जर्जर भवनों पर चस्पा किए गए हैं।

झांकी वाले दिन जर्जर मकानों को खाली रखने के निर्देश

नगर निगम ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि झांकी के दिन जर्जर भवनों को पूरी तरह खाली रखा जाए और उनमें ताला लगाया जाए। साथ ही किसी भी दर्शनार्थी को इन मकानों की छत या ऊपरी हिस्से में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।नगर निगम की ओर से मकान मालिकों के लिए सुरक्षा से जुड़े बिंदुवार निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि झांकी के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

जर्जर मकानों के सामने लगेगी बैरिकेडिंग, भीड़ को रोकने की तैयारी

महापौर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जर्जर मकानों के आसपास बैरिकेडिंग कराई जाए। मकान मालिकों के तीन दिन के लिए अन्य स्थान पर चले जाने की स्थिति में भी भवन के सामने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।इसका उद्देश्य झांकी देखने आने वाले लोगों को जर्जर भवनों के आसपास खड़े होने से रोकना है। इससे भीड़ को सुरक्षित मार्ग पर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

फूलचौक से सदर बाजार तक रूट का किया गया निरीक्षण

महापौर मीनल चौबे ने फूलचौक से सदर बाजार तक गणेश विसर्जन झांकी के मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मार्ग और आसपास के भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।इस दौरान नगर निगम के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 4 के कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, नगर निवेश विभाग के अधिकारी और संबंधित पुलिस थाना के अधिकारी मौजूद रहे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें