पिथौरा : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम आयोजित
पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जिले के निर्माण का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड पिथौरा में वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत अपराह्न 3 बजे प्राथमिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम, पिथौरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल रहे। अध्यक्षता बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर ने की।
इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी एवं महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, स्वप्निल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, श्री सीताराम सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, सतपाल सिंह छाबड़ा, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, दिलीप निषाद, एल्डरमेन किशोर पटेल एवं संजय गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग को कम करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ जिले के निर्माण के इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी का स्वरूप दें। बाजार, घर, कार्यालय, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छ, स्वस्थ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त जिले के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन वनमण्डलाधिकारी श्रीनिवास तन्नैटी के निर्देशन में, संयुक्त वनमण्डलाधिकारी यू.आर. बसंत एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष ताड़े के पर्यवेक्षण में तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा अंतरंग पांड़े के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पिथौरा के समस्त वन अमले द्वारा किया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें