बसना : मोबाइल खरीदने की बात को लेकर मां और पत्नी पर अश्लील गालियां देते हुए ईंट से हमला
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेल में मोबाइल खरीदने की बात को लेकर एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां और पत्नी पर अश्लील गालियां देते हुए ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडेकेल निवासी मंजू सिदार ने बताया कि गुरुवार, 24 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे वह अपने घर के सामने गली में मौजूद थी. उसी दौरान उसका बेटा डिलेश्वर सिदार नया मोबाइल फोन खरीदने की मांग को लेकर विवाद और बहस करने लगा. बहस के दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और पास में पड़े ईंट के टुकड़े से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के दाहिने हाथ की कलाई और सीने के पास गंभीर चोट आई.
घटना के अगले दिन, शुक्रवार 25 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 08:30 बजे आरोपी डिलेश्वर ने पुनः मोबाइल खरीदने की बात को लेकर अपनी पत्नी सरिता सिदार के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए ईंट का टुकड़ा फेंककर हमला करने की कोशिश की. हालांकि, स्थिति को भांपते हुए बहु सरिता ने तुरंत कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गई.
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी डिलेश्वर सिदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 115(2) और धारा 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.