ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर कितना हुआ है खर्च, इस ऐप से... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर कितना हुआ है खर्च, इस ऐप से खुलेगी पोल, जानें कैसे करें यूज

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके ग्राम पंचायत में कितना विकास हुआ है और सरपंच कोई काम कर भी रहा है या नहीं तो यह ऐप आपके बड़े काम आने वाला है.

पंचायती राज्य मंत्रालय का Meri Panchayat ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. पंचायती राज मंत्रालय का यह ऐप सभी नागरिकों के लिए फ्री में उपलब्ध है. यहां आप अपने पंचायत से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

अगर, आपके गांव में भी विकास नहीं हो रहा है और सरपंच कोई काम नहीं कर रहा है, तो आप इस ऐप के जरिए गांव को आवंटित किए गए राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही, योजनाओं का सोशल ऑडिट भी कर सकते हैं.

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको Google Play Store Android या Apple App Store iPhone पर जाना होगा.

यहां आपको Meri Panchayat ऐप को सर्च करना होगा और डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसे इंस्टॉल करते समय जरूरी परमिशन देने होंगे. ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए ऐप में लॉग-इन करें. इसके बाद आप अपने राज्य, जिला और ग्राम पंचायत का चुनाव करके अपने पंचायत को सेट करें.

इस ऐप के माध्यम से आप अपने ग्राम के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव के फोन नंबर देख सकते हैं. इसके अलावा आप पंचायत में आए फंड के बारे में भी पता लगा सकते हैं. साथ ही, ग्राम पंचायत में चल रही योजनाओं और उसमें लगे फंड की जानकारी भी मिलेगी. इस ऐप के जरिए आप ग्राम पंचायत के बैंक अकाउंट में कितनी रकम है यह भी पता लगा सकते हैं. मेरी पंचायत ऐप में आप ग्राम पंचायत मीटिंग के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते है.

यही नहीं, पंचायत के खर्चे की जानकारी भी वित्त वर्ष के हिसाब से मिलेगी, इसके लिए आपको 11. E-Payment Orders (ePos) में जाना है उसके बाद successfully Paid ePOs पर क्लिक करना है. इसके माध्यम से आप अपनी पंचायत की पूरी जानकारी घर बैठे देख सकते हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें