बसना : लकड़ी कटाई के दौरान किया हमला, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : लकड़ी कटाई के दौरान किया हमला, मामला दर्ज

थाना बसना क्षेत्र के एक आरा मिल में लकड़ी कटाई के दौरान काम सही से करने की बात कहने पर एक मजदूर ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे किसान घायल हो गया.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरपुर निवासी मंगल प्रसाद देवांगन किसान 29 सितंबर 2026 को लकड़ी कटाने के लिए दो मजदूरों भुरूदाऊ और नरोत्तम भोई को लेकर बसना स्थित मनीष गुप्ता के आरा मिल गए थे. मिल में जब लकड़ी कटाई का काम चल रहा था, तभी किसान ने मजदूर नरोत्तम भोई से लकड़ी को ठीक से पकड़ने के लिए कहा. इस बात पर नरोत्तम भोई भड़क गया.

आरोप है कि नरोत्तम भोई ने मंगल प्रसाद के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़ी लकड़ी उठाकर उन पर हमला कर दिया. हमले में किसान के दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली कट गई और बाएं कनपटी के पास चोट आई.

घटना के दौरान मौके पर मौजूद आरा मिल के मालिक मनीष गुप्ता और दूसरे मजदूर भुरूदाऊ ने तुरंत बीच-बचाव किया और स्थिति को संभाला. घटना के बाद मंगल प्रसाद देवांगन ने अस्पताल में अपना प्राथमिक इलाज कराया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

वहीँ पुलिस ने आरोपी नरोत्‍तम भोई के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें