बसना : स्टे आदेश से नाराज होकर दी झूठे मामले में फंसाकर जेल ... - CG Sandesh

बसना : स्टे आदेश से नाराज होकर दी झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी

उप तहसील पिरदा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोईरडीह में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग नागरिक के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोईरडीह निवासी चैतन प्रधान के नाम पर गांव में खसरा नंबर 929 की भूमि दर्ज है, जिसका बी-1 और नक्शा उनके नाम पर है. आरोप है कि इस भूमि पर गांव का ही नकुल नंद अनाधिकृत रूप से मकान का निर्माण करा रहा था. ग्रामीणों के समझाने के बाद भी जब निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तब चैतन प्रधान ने उप तहसील न्यायालय पिरदा में आवेदन प्रस्तुत किया. मामले की सुनवाई करते हुए नायब तहसीलदार ने आरोपी नकुल नंद के खिलाफ स्थगन आदेश (स्टे) जारी कर दिया था.

घटना 25 सितंबर 2026 की शाम लगभग 6:00 बजे की है, जब चैतन प्रधान अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी आरोपी नकुल नंद वहां पहुंचा. आरोप है कि स्टे आदेश से नाराज होकर आरोपी ने चैतन के साथ जमकर गाली-गलौज की और स्टे हटाने का दबाव बनाया. जान से मारने तथा किसी झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी.

पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने घर की ओर चला गया. घटना के समय गांव के अजीत भोई, अखिलेश प्रधान, सुभनाथ भोई और अनुराज प्रधान मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना को देखा और सुना.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नकुल नंद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 296 एवं धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें