कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांपा, महासमुंद में N... - CG Sandesh

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांपा, महासमुंद में NSS स्थापना दिवस पर "नशा मुक्त युवा- विकसित भारत का संकल्प" अभियान

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांपा, महासमुंद (छ.ग.) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर “नशा मुक्त युवा—विकसित भारत का संकल्प अभियान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु शपथ ग्रहण की। स्वयंसेवकों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली भाषण एवं विचार प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भंडारकर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समापन हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें