महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में ... - CG Sandesh

महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिल सेवा कार्यक्रम

गोद भराई, अन्नप्राशन, नेवता भोज और मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गढ़गांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए गर्भवती माताओं और महिलाओं से संवाद किया तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गर्भवती माता-बहनों के लिए गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सरला कोसरिया ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार और मानसिक प्रसन्नता के महत्व पर जानकारी दी गई। वहीं, नन्हे बच्चों के स्वस्थ विकास और बेहतर पोषण की दिशा में अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में आयोग की सदस्य कोसरिया द्वारा बच्चों के पोषण और उनके स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। 

साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों एवं स्वस्थ्य शिशुओं एवं उनकी माताओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनबाड़ी केंद्र का वातावरण मातृशक्ति, बच्चों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से जीवंत रहा।

महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कहा कि मातृशक्ति का स्वास्थ्य और सम्मान समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के प्रारंभिक विकास तक परिवार और समुदाय की सकारात्मक भूमिका आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत कर रहा है।

 कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए स्वास्थ्य, पोषण एवं संस्कार से जुड़े संदेशों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं किशोरी एवे नन्हें बच्चे उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें