बसना : भंवरपुर मोड़ में हुए अवैध अतिक्रमण को सैकड़ों ग्रामीणों... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर मोड़ में हुए अवैध अतिक्रमण को सैकड़ों ग्रामीणों ने तोड़ा.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भठोरी के ग्रामीणों ने आज भंवरपुर मोड़ में स्थित अवैध कब्ज़ा को तोड़कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया है. इसके पहले भी वर्ष 2017 में यहाँ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी. लेकिन दुबारा अतिक्रमण होने से ग्रामीण नाराज थे और बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामणी पहुंचकर अवैध कब्ज़ा को तोड़ दिया.

बसना के भंवरपुर मोड़ में बबलू नामक व्यक्ति ने वर्ष 2017 में अतिक्रमण हटाये जाने के बाद दुबारा यहाँ अस्थायी रूप से होटल का निर्माण कर होटल चलाने लगा था, जिसके आसपास अन्य कई ठेले भी लगाये जाने लगे थे.

वर्ष 2017 के बाद बबलू धीरे-धीरे अतिक्रमण को बढ़ाने लगा और वर्त्तमान में नीव डालकर पक्की मकान बनाये जाने के फिराक में था, बताया जा रहा है कि इन सब बातों से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से बार-बार की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई ना होता देख ग्रामीण नाराज हो गए. और लगातार बढ़ते अतिक्रमण को देखकर आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचकर किये गए अतिक्रमण को बुरी तरह से तोड़ दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पत्रकारों को फ़ोटो खीचने और वीडियो बनाने से भी रोक दिया.

वहीँ ग्रामीणों द्वारा किये गए इस कार्य पर कई तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है, कुछ लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय में कार्यवाही की होती तो ग्रामीणों को ऐसा कदम उठाना नहीं पड़ता. निश्चित ही ग्रामीणों का यह कदम आक्रोश का नतीजा था. लेकिन प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिना राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी के खुद जाकर निर्माण तोड़ना कानून हाथ में लेने के दायरे में आता है. ऐसे में सवाल यह भी है कि इन लोगों का कानून पर से भरोसा उठ गया था ? बरहाल ग्रामीणों की इस हरकत के बाद प्रशासन इस पर पूरी नजर बनाये हुए है.  



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें