बसना : 7-8 वर्ष पूर्व हुई थी तोड़फोड़, अदालत से स्टे हटने के ब... - CG Sandesh

बसना : 7-8 वर्ष पूर्व हुई थी तोड़फोड़, अदालत से स्टे हटने के बाद पट्टा वाली भूमि पर बना रहा था मकान, ग्रामीणों ने तोड़ा दुकान, उजाड़ा घर

बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भंवरपुर मोड़ ग्राम भठोरी में आज हुए तोड़फोड़ के मामले में अब दूसरा पक्ष सामने आया है. जिसका होटल तोड़ा गया है बबलू, मनोज कुमार यादव ने थाना बसना में आवेदन देकर 14 नामजद लोगों सहित अन्य ग्रामीणों पर शासन से प्राप्त पट्टे की भूमि पर अवैध प्रवेश, निर्माण ढहाने, मारपीट, अश्लील गाली-गलौज और नाबालिग पुत्री से बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है.

थाने में दी गई शिकायत में मनोज कुमार यादव निवासी ग्राम भठोरी ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ शासन से ग्राम भठोरी स्थित भूमि खसरा नंबर 313/2 रकबा 411.53 वर्ग मीटर का भू-स्वामित्व हक एवं शासकीय पट्टा प्राप्त हुआ है.

मनोज कुमार यादव का कहना है कि लगभग 7-8 वर्ष पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा उनकी दुकान मकान को तोड़ा गया था, जिसके बाद मामला विभिन्न न्यायालयों में चला और फैसला उनके पक्ष में आया. तहसीलदार न्यायालय से भी स्थगन स्टे आवेदन का निराकरण हो चुका है.

लेकिन इसके बाद भी आज  28 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:00 बजे जब मनोज कुमार यादव अपनी पट्टे की ज़मीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी ग्रामीण एकराय होकर मौके पर पहुंचे. और निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व मजदूरों को डरा-धमकाकर भगा दिया और निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया.

इसके साथ ही पास में संचालित होटल के जलते चूल्हे को फेंक दिया, जिससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया. आरोप है कि विरोध करने पर मनोज की पत्नी विशाखा यादव और नाबालिग पुत्री के साथ भी विनोद पटेल और रितेश पटेल द्वारा ईंट व डंडे से मारपीट और अभद्रता की गई.

मनोज कुमार यादव ने बताया कि उनके साथ अवैध गैरकानूनी, गुण्डागर्दी कृत्य किया गया है और धमकी दिया गया है कि तेरे को जो करना है, जिस थाना पुलिस के पास जाना है चल देना कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

मनोज का कहना है कि इस उक्त कृत्य से उसे बहुत अधिक मानसिक, शारीरिक एवं गंभीर आर्थिक हानि हुई, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. यदि इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होती है तो उनका हौसला और अधिक बढ़ जाएगा एवं उनके द्वारा और अधिक गंभीर घटना कारित कर दिया.

पीड़ित मनोज कुमार यादव ने विजयलाल, सियाराम पटेल, लालू पटेल, प्रमोद पटेल, विनोद पटेल, सुरेश पटेल, उदेलाल पटेल, बसंत पटेल, सुलोचना पटेल, सागर बाई पटेल, अंजन मोती पटेल, काजल पटेल, बुधियारीन बाई, देवसिंग एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें