8,720 पदों पर सीधी भर्ती, महासमुंद जिले की सभी जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए विभिन्न कंपनियों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 36 नियोजकों के माध्यम से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। उपलब्ध सभी रिक्तियां ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित की गई हैं।
जिले में मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप का आयोजन 30 सितंबर से 06 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 30 सितंबर को जनपद पंचायत बसना, 01 अक्टूबर को जनपद पंचायत सरायपाली, 06 अक्टूबर को जनपद पंचायत पिथौरा एवं बागबाहरा में तथा प्रतिदिन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायतों में आयोजित शिविरों का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में कार्यालयीन समय के दौरान प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए लिंक पर आॅनलाइन पंजीयन किया जा सकता है।