महासमुंद : 2 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, 30 सितंबर को एक साथ जारी होंगे दिव्यांग और फिटनेस प्रमाणपत्र
जिला चिकित्सालय महासमुंद (वर्तमान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद) में संचालित मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र के सत्यापन, नवीनीकरण एवं नवीन दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। वहीं प्रत्येक शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा हितग्राहियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक सामान्य अवकाश होने के कारण उक्त दिवस की मेडिकल बोर्ड संबंधी सेवाओं में परिवर्तन किया गया है। अवकाश के कारण दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का कार्य बुधवार 30 सितंबर 2026 को एक साथ किया जाएगा। यह व्यवस्था केवल 30 सितंबर 2026 के लिए लागू होगी।
अन्य सम्बंधित खबरें