महासमुंद : विश्व रेबीज दिवस पर शासकीय जीएनएम नर्सिंग कॉलेज म... - CG Sandesh

महासमुंद : विश्व रेबीज दिवस पर शासकीय जीएनएम नर्सिंग कॉलेज में वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर शासकीय जीएनएम नर्सिंग कॉलेज, महासमुंद में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोग से बचाव एवं रोकथाम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह मुख्य अतिथि तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रेबीज से बचाव, कुत्ते या अन्य संक्रमित पशु के काटने पर तत्काल उचित उपचार कराने तथा जनजागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रेबीज की रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से रेबीज से बचाव एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में  नीलू धृत लहरे, कार्यक्रम प्रबंधक, कॉलेज की प्राचार्य साधना रामटेके,स्वास्थ्य शिक्षक हरिशंकर साहू, तेजस राठौर, राहुल ठाकुर, विजयभान, भूमिका चंद्राकर, लोकश्वरी साहू, तरणी पृथ्वीकर, लीसा, सुषमा दास सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में इसके बचाव एवं रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें