महासमुंद : स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक श्रम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट पर shramevjayate.cg-gov.in/alankran.aspx लिंक उपलब्ध है।
श्रम विभाग द्वारा संबंधित संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने यहां कार्यरत पात्र श्रमिकों एवं संबंधित व्यक्तियों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदक पुरस्कार के लिए अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकें।
अन्य सम्बंधित खबरें