महासमुंद : सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा राशन
जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप 30 सितम्बर को
खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी संबंधित राशन कार्डधारियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर 2026 तक अपना खाद्यान्न अनिवार्य रूप से प्राप्त करें तथा इस संबंध में अपने आसपास के पात्र हितग्राहियों को भी जानकारी दें।
साथ ही खाद्य विभाग द्वारा सेवा सेतु अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन 30 सितम्बर 2026 को कलेक्टर परिसर किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शिविर में उपस्थित होकर सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें