महासमुंद : दो बाइकों में टक्कर के बाद बोलेरो ने कुचला, मौत - CG Sandesh

महासमुंद : दो बाइकों में टक्कर के बाद बोलेरो ने कुचला, मौत

झलप-पटेवा मार्ग पर चिरको पड़ाव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिरको पड़ाव के पास की है। यहाँ दो बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात बोलेरो ने सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और उसे कुचलते हुए निकल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक व्यक्ति की पहचान भोंदू साहू (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम चिरको के रूप में हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें