सेवा सेतु अभियान के तहत महासमुंद जिले में 20 विकासखंड स्तरीय शिविरों का होगा आयोजन
इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन के 26 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी विकासखंड में 20 से 25 गांवों का क्लस्टर बनाकर 1 अक्टूबर, 03, 05 एवं 06 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सेवा सेतु अभियान के लिए संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपदों के जनपद पंचायत सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
सेवा सेतु अभियान के तहत 01 अक्टूबर को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में, बागबाहरा के खल्लारी, पिथौरा के ग्राम जगदीशपुर, बसना के ग्राम भंवरपुर एवं सरायपाली अंतर्गत ग्राम भोथलडीह में शिविर आयोजित होगा।
इसी तरह 03, 05 एवं 06 अक्टूबर को क्रमशः महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोसरंगी, तोरला एवं ढांक में, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम खुर्सीडबरी, कसेकेरा एवं ग्राम बिंद्रावन में, पिथौरा अंतर्गत ग्राम सांकरा, भोकुलडीह एवं ग्राम भुरकोनी, बसना अंतर्गत ग्राम भूकेल, बिछिया-एस एवं ग्राम बिछिया-पीओ में तथा विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम केंदुआ, बलोदा एवं ग्राम तोषगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ अवश्य उठाएं।