महासमुंद : शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए खाद्य विभाग के भृत्य डमरूलाल कंवर
डमरूलाल कंवर, पिता कृपाराम कंवर, ग्राम लहरौद, विकासखण्ड पिथौरा निवासी हैं। उनका जन्म 12 सितंबर 1964 को हुआ। उन्होंने 27 अक्टूबर 1999 को कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, जिला महासमुंद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में शासकीय सेवा प्रारंभ की। 10-12 वर्ष पूर्व वे वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य किया। वरिष्ठता के आधार पर जिला महासमुंद के वर्ष 1998 में नवीन जिला के रूप में गठन के समय उनकी पूर्व सेवा, वरिष्ठता एवं कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए उन्हें चतुर्थ श्रेणी पद पर खाद्य शाखा में नियुक्ति प्रदान की गई थी।
नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक उन्होंने कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, महासमुंद में अपनी सेवाएं दीं। लगभग 27 वर्षों की शासकीय सेवा के दौरान श्री कंवर ने सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यालयीन कार्यों में अपना योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें नियमानुसार प्रतिमाह निर्धारित पेंशन का पीपीईओ आर्डर सौंपा गया एवं ग्रेच्युटी, उपादान एवं अवकाश नगदीकरण का चेक प्रदान किया गया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किए जाने पर श्री डमरूलाल कंवर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी एवं कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।