महासमुंद : गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घ... - CG Sandesh

महासमुंद : गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

राज्य शासन द्वारा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे एफ.एफ.-1(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट अहाता), सी.एस.-2 (ग-अहाता), कम्पोजिट अहाता, एफ.एल.-1(ख अहाता), (ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.-3, सहित जिले के मद्यभण्डारण भाण्डागार तथा आसवनी-मेसर्स पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्राम बेलटुकरी, जिला महासमुन्द की इकाई आसवनी (डी-1), एफ.एल.-9 एवं सी.एस.-1 (बी) को सम्पूर्ण दिवस के लिए सील बंद किए जाने आदेशित किया गया है। इस दिन मदिरा का विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जिले में शुष्क दिवस के दौरान मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें