महासमुंद कलेक्टर ने बदला प्रशासनिक अमला, सरायपाली, पिथौरा और बागबाहरा के SDM बदले
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु जिला प्रशासन में आंशिक संशोधन करते हुए तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
तेजपाल सिंह ध्रुव (डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली का नया दायित्व सौंपा गया है।
शुभम देव (अनुविभागीय अधिकारी, बागबाहरा) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा की जिम्मेदारी दी गई है।
नमिता मारकोले (डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय महासमुंद) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नियुक्त किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें