सोनी सब के हस्तिनापुर के वीर ने पूरे किए 100 एपिसोड, कलाकारो... - CG Sandesh

सोनी सब के हस्तिनापुर के वीर ने पूरे किए 100 एपिसोड, कलाकारों और टीम ने मिलकर मनाया जश्न

मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब के हस्तिनापुर के वीर ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जो शो की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपने लॉन्च के बाद से यह शो पांडवों और कौरवों के प्रारंभिक जीवन की कहानियों के माध्यम से हस्तिनापुर की दुनिया को जीवंत करता रहा है, जिन्होंने उनकी आगे की यात्रा को आकार दिया।

इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, युवा पांडवों और कौरवों के साथ पूरी कास्ट और क्रू सेट पर एक विशेष केक‑कटिंग समारोह के लिए एकत्र हुई। शो से जुड़े सभी लोगों ने मिलकर इस महत्वपूर्ण पड़ाव का उत्सव मनाया। युवा राजकुमारों को जीवंत करने वाले बाल कलाकारों से लेकर पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम तक, यह जश्न सभी के लिए एक साथ आने और इस खास उपलब्धि का उत्सव मनाने का अवसर बना।

भीष्म पितामह का किरदार निभा रहे मनीष वाधवा ने साझा किया, “100 एपिसोड पूरे करना हम सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। मुझे यह बहुत पसंद है कि यह शो पांडवों और कौरवों के बचपन के वर्षों को कितनी खूबसूरती से जीवंत करता है और यह दर्शाता है कि उनके रिश्ते और उन्हें मिला मार्गदर्शन किस तरह उन्हें आकार देते हैं। इसमें परिवार और रिश्तों के महत्व से जुड़ी कई ऐसी कई सीखें शामिल हैं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। मैं पूरी टीम और खासकर हमारे बच्चों के लिए बहुत खुश हूँ, जो शानदार काम कर रहे हैं। मैं इस यात्रा का हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि हमें आगे भी दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिलता रहेगा।”

भीष्म पितामह का किरदार निभा रहे मनीष वाधवा ने साझा किया, “यह हम सभी के लिए एक बेहद खास पल था। हमने सेट पर एक साथ मिलकर जश्न मनाया और सभी के साथ केक काटा, जिसने इस दिन को यादगार बना दिया। हमने साथ में इतना समय बिताया है कि अब हर कोई परिवार जैसा महसूस होता है। हम साथ में मस्ती करते हैं, एक‑दूसरे से सीखते हैं और शूटिंग के बीच कई खूबसूरत यादें बनाते हैं। मैं बहुत खुश हूँ कि हम सबने मिलकर इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया।”

दुर्योधन का किरदार निभा रहे आयुध भानुशाली ने साझा किया, “100 एपिसोड पूरे करना और इस उपलब्धि का जश्न पूरी टीम के साथ मनाना बेहद खास महसूस हुआ। हम सभी केक कटिंग के लिए एक साथ आए और खूब मस्ती की। चूँकि, हम सेट पर एक‑दूसरे के साथ इतना समय बिताते हैं, इसलिए अब सभी परिवार जैसे बन गए हैं। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ।”

हर सोमवार से शनिवार रात 9:00 बजे सोनी सब पर हस्तिनापुर के वीर देखना न भूलें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें