महासमुंद : सेवा संकल्प अभियान के तहत 06 अक्टूबर को रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला का किया जाएगा निर्माण
महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का होगा सम्मान
इस अवसर पर महासमुंद जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित रंगोली राष्ट्र प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभावना, एकता एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करते हुए आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा विशाल रंगोली राष्ट्र/भारत मंडला निर्माण के लिए संबंधित प्राचार्याें को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें