महासमुंद : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को, 1256... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को, 12566 विभिन्न पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ातालाब रायपुर में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विभिन्न रोजगार मेले, संस्थागत प्लेसमेंट कैम्पों एव कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया जाना प्रस्तावित है। राज्यस्तरीय रोजगार मेले के लिए विभिन्न कम्पनियों एवं प्लेसमेंट संस्थओं से 93 नियोजकों के माध्यम से कुल 12566 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। सभी भर्तियां ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

मेले में मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, डिलिवरी बाॅय सहित विभिन्न पदों पर योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक), कृषि स्नातक, सामान्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर (एमबीए, एमसीए) पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 

राज्य स्तरीय रोजगार मेला में पंजीयन हेतु ई-रोजगार पोर्टल के लिंक https://erojgar-cg-gov-in/LandingSite/hi/home aspx  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र- महासमुंद की दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर सम्पर्क कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें